Search This Blog

Sunday, March 5, 2023

भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना रूस, दिसंबर में रोजाना 10 लाख बैरल कच्चे तेल की हुई सप्लाई

 

भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना रूस, दिसंबर में रोजाना 10 लाख बैरल कच्चे तेल की हुई सप्लाई

भारत द्वारा रूस से किए जाने वाले कच्चे तेल का आयात दिसंबर, 2022 में बढ़कर 10 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया है. ऊर्जा की खेप पर निगाह रखने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है. ये लगातारी तीसरा महीना है, जब भारत के लिए रूस सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है.
For more updates please follow us @theindianmint.blogspot.com



भारत द्वारा रूस से किए जाने वाले कच्चे तेल का आयात दिसंबर, 2022 में बढ़कर 10 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया है. ऊर्जा की खेप पर निगाह रखने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है. ये लगातारी तीसरा महीना है, जब भारत के लिए रूस सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है. बताते चलें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत द्वारा रूस से आयात होने वाला कच्चा तेल 10 लाख बैरल प्रतिदिन से ज्यादा रहा है. 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष तक भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस सिर्फ 0.2 प्रतिशत का योगदान देता था. दिसंबर में उसने भारत को रोजाना 11.9 लाख बैरल कच्चे तेल की सप्लाई की. इससे पहले नवंबर में रूस से भारत का आयात 9,09,403 बैरल प्रतिदिन था. अक्टूबर, 2022 में ये 9,35,556 बैरल प्रतिदिन था.

जून 2022 में रूस ने भेजा था 9,42,694 बैरल कच्चा तेल:-


वॉर्टेक्सा के अनुसार, रूस से सबसे ज्यादा कच्चे तेल के आयात का पिछला रिकॉर्ड जून, 2022 में बना था. उस समय भारत ने रूस से प्रतिदिन 9,42,694 बैरल कच्चा तेल खरीदा था. रूस अक्टूबर, 2022 में पहली बार परंपरागत विक्रेताओं को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए प्रमुख कच्चे तेल का सप्लायर बना था. अब भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस का हिस्सा बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है.

उद्योग सूत्रों ने बताया कि यूरोपीय संघ के बीच रूस के समुद्र के रास्ते आयातित कच्चे तेल पर मूल्य सीमा की सहमति बनने के बाद रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात ऊंचाई पर पहुंच गया है. सूत्रों ने बताया कि रूसी तेल के लिए 60 डॉलर प्रति बैरल की सहमति बनी है, जबकि भारत को ये इससे सस्ता मिल रहा है.

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है भारत:-


भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश है. ये अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है. रिफाइनरियों में कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदला जाता है. वॉर्टेक्सा के अनुसार, भारत ने दिसंबर में इराक से 8,03,228 बैरल प्रतिदिन और सऊदी अरब से 7,18,357 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया. संयुक्त अरब अमीरात दिसंबर, 2022 में 3,23,811 बैरल प्रतिदिन के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता रहा.

For more updates please follow us @theindianmint.blogspot.com



No comments:

Post a Comment